रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 09 जुलाई 2021 : रांची : लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने अन्नपूर्णा सेवा केंद्र सेवा सदन पथ पर लगभग 150 जरूरतमंद लोगों के बिच भोजन का वितरण किया। आज के इस भोजन वितरण कार्यक्रम के प्रायोजक क्लब के कोषाध्यक्ष लायन अमित कुमार डब्बू और उनकी पत्नी रीना वर्मा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन संदीप केडिया, लायन नीरज कांत साहा, लायन रोहित जायसवाल, लायन लेडी रीना वर्मा, लायन अमित कुमार तथा अन्य सम्मानित सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह जानकारी लायंस क्लब रांची ईस्ट के जनसंपर्क पदाधिकारी लायन राम कृष्ण जी ने दी।
