बढ़ते ठंड में नागरिकों को सुरक्षित रखना सामाजिक संस्थानो की भी ज़िम्मेदारी : रोहित वर्मा।

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 03 जनवरी 2022 : सासाराम : लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम के सदस्यों के द्वारा रोहतास ज़िला मुख्यालय सासाराम में करहगर मोड़ , पोस्ट ऑफ़िस चौराहा नव निर्मित लायंस पुलिस सहायता केंद्र के सामने एवं सासाराम स्टेशन पर बढ़ते ठंड को देखते हुए अलाव जलाया जिसके फलस्वरूप राहगीरों, यात्रियों एवं समाज के अंतिम पायदान के नागरिकों को ठंडी से कुछ राहत मिली।

https://youtu.be/PXEdAF6GlqI

अध्यक्ष रोहित वर्मा ने बताया कि सूबे में अचानक से ठंड बढ़ जाने के वजह से लोगों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड रहा है। बढ़ते ठंड में लोगों की मदत लिए समाजसेवी संगठनो को इंतज़ार नहीं करना चाहिए बल्कि तन मन धन से लोगों को ठंड के प्रकोप से बचाना चाहिए। इस दिशा में छोटी से छोटी मदत किसी इंसान की ज़िंदगी बचा सकती है। इसलिए निहसंकोच मदत करते रहें।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम के अध्यक्ष रोहित वर्मा , सचिव अभिषेक कुमार राय , पी॰आर॰ओ॰ गौतम कुमार , डॉक्टर दिनेश शर्मा , अक्षय कुमार , विजीत कुमार बंधुल, किशोर कुमार कमल , पवन कुमार प्रिय, रजनीश पाठक , सूरज अरोरा , नागेंद्र कुमार , गिरीश चंद्रा , किशन चंद्रा , डॉक्टर गिरीश मिश्रा , संजय मिश्रा , डॉक्टर विजय कुमार , रोहित कुमार , विवेक जयसवाल , सुभाष कुमार कुशवाहा, धनंजय सिंह , कुमार विकास प्रकाश , चंदन राय, डॉक्टर जावेद अख़्तर , एवं निखिल आदित्य ने अहम योगदान दिया।

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network