रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 03 नवम्बर 2021 : सासाराम : भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश के भीष्मपितामह से अलंकृत, प्रचारक जीवन से राजनीतिक व सामाजिक जीवन का आरंभ कर प्रदेश अध्यक्ष,प्रदेश के वित्तमंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गुजरात व राजस्थान के महामहिम राज्यपाल का दायित्व निर्वहित करते हुए भी एक कार्यकर्ता, एक अभिभावक के रुप में प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व श्रद्धेय स्व.कैलाशपति मिश्र की आज दिनांक 03 नवंबर दिन बुद्धवार को चौखंडी रोड,सासाराम के एक लॉज में जिलाध्यक्ष सुशील कु.चंद्रवंशी की अध्यक्षता, प्रदेश मंत्री अजय यादव के मुख्य आतिथ्य, जिलामहामंत्री विजय सिंह के सफल संचालन में पुण्यतिथि के अवसर पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को स्मरण कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा-सुमन निवेदित किया गया।
सभा का समापन नगर अध्यक्ष डॉ शिवनाथ चौधरी के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। इस अवसर पर जनसंघ काल के सम्मानित कार्यकर्ताओं जगदीश सिंह कुशवाहा, जवाहर प्रसाद पूर्व विधायक, विनोद सिंह चौहान, सच्चिदानंद सिन्हा को अंगवस्त्र प्रदान कर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अजय यादव द्वारा सम्मानित किया गया, जिलाध्यक्ष सुशील कु.चंद्रवंशी ने अपने उद्बोधन में स्व.कैलाश पति मिश्र जैसे अनुकरणीय व्यक्तित्व के कर्तृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके साथ रहकर काम करने वाले तत्कालीन और भी जिलावासी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जायगा।
प्रदेश मंत्री अजय यादव ने अपना उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं भी इसी जिला का बालस्वयंसेवक हूं और भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा से राजनीतिक जीवन आरंभ कर अभी प्रदेश कमिटी के माध्यम से पार्टी और राष्ट्र सेवा में श्रद्धेय कैलाश पति मिश्र जी के बताये रास्ते पर चल रहा हूं।
पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने कहा की मुझे बालपन में स्व.मिश्र जी ने ज्ञान और विचार देकर सही दिशा दी और मैं स्वयंसेवक बना। इस अवसर पर प्रमुखतःजिलामहामंत्री शशिभूषण प्रसाद,पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, डॉ.शरतचंद्र संतोष, हरेंद्र चंद्रवंशी, परमहंस सिंह, मंगलानंद पाठक, प्रमोद सिंह कुशवाहा, पंकज सिंह, सुधीर चंद्रवंशी, सरताज हुसैन, रामायण पासवान, संदीप कु.सोनी,बेचू महतो,इन्द्रदेव सिंह,सन्नी देओल,उमेश पांडेय,रजनीश वर्मा,सन्नी चौरसिया,इंद्रजीत सिंह,मुन्ना शर्मा, सुजीत कुमार, बनारसी सोनी,दिनेश साहु,सूरज मेहता,अधिवक्ता प्रतिभा पल्लवी,पूनम सिन्हा,विनोद गोस्वामी, गीता पांडेय, संध्या श्रीवास्तव, शशिबाला, धनंजय तिवारी, मनोज गुप्ता, पंकज महतो आदि उपस्थित थे।
