आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 28 अगस्त 2022 : नोखा : नोखा थाना अंतर्गत दिनांक- 28/08/2017 को अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा बरांव मोड़ के पास एक टेम्पो को रात्रि में लूट लिया गया था। इस संबंध में अज्ञात अपराध कर्मियों के विरुद्ध नोखा थाना कांड संख्या- 260/17, दिनांक- 29/08/ 2017, धारा-392 भा०द०वी० दर्ज किया गया था।
श्री आशीष भारती, पुलिस अधीक्षक, रोहतास के द्वारा जिले में अपराधियों के धर पकड़ हेतु लगातार विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विशेष टीम के द्वारा नोखा थाना के उक्त लूट कांड में संलिप्त अपराध कर्मियों के गिरफ्तारी हेतु उसके ठिकानों का पता लगाकर लगातार छापेमारी किया जा रहा था किंतु रोहतास पुलिस के गिरफ्तारी के भय से अपराधकर्मी भागे फिर रहे थे। अनुसंधान के क्रम में विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली की इस लूट कांड में संलिप्त अपराध कर्मी नोखा थाना अंतर्गत बागरा टोला में छुपे हुए हैं। इस सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष नोखा थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को अभियुक्त के घर का घेराबंदी कर छापेमारी हेतु भेजा गया, जहां सत्यापन एवं छापेमारी के दौरान अपराधकर्मी चंदन कुमार, पिता-महेंद्र चौधरी, ग्राम- बागरा टोला, थाना-नोखा, जिला-रोहतास को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी कर्मी के द्वारा इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है तथा अन्य अपराध कर्मियों के संलिप्त रहने के संबंध में इनसे कड़ाई से पूछताछ किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस कांड में पूर्व में एक अपराध कर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अन्य अपराध कर्मियों के गिरफ्तारी हेतु छापेमारी किया जा रहा है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गिरफ्तार अपराध कर्मी का नाम पता:-
- चंदन कुमार, पिता-महेंद्र चौधरी, ग्राम- बागरा टोला, थाना-नोखा, जिला-रोहतास।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इनका आपराधिक इतिहास निम्न है:- - नोखा थाना कांड संख्या-260/17, दिनांक- 29/08/2017, धारा-392 भा०द०वी०।
- नोखा थाना कांड संख्या-277/17, दिनांक- 11/09/2017, धारा-392 भा०द०वी०।
