आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 04 नवम्बर 2022 : सासाराम (रोहतास) : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में 14 दिवसीय कानूनी सेवा पर जागरूकता अभियान हक हमारा भी तो है कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत छात्रों को कानून की जानकारी दी गई। यह अभियान ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कानूनी जानकारी देने के लिए “हक हमारा भी तो है” कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान समाज के सभी वर्गों को उनके कानूनी अधिकार के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसको लेकर श्री शंकर इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय तकिया सासाराम में छात्रों को बुनियादी कानूनी सहायता उपलब्ध कराने को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। जहां जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एडीजे श्री छेदी राम के द्वारा आवश्यक जानकारी दी गई।
प्राधिकार के सचिव एडीजे श्री छेदी राम ने बताया कि हक हमारा भी तो है’ कार्यक्रम के तहत छात्रों, पंचायती व्यवस्था के सरपंच, आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता सहित पीएलवी आदि को जोड़कर जिले के सभी पंचायत के लोगों के घर-घर जाकर उनको कानूनी अधिकार एवं राष्ट्रीय लोक अदालत जो 12 नवंबर को आयोजित होने वाला है उसके बारे में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नालसा के संयुक्त तत्वाधान में इस कार्यक्रम को 31 अक्तूबर से 13 नवम्बर, 2022 तक देश व्यापी विधिक जागरूकता अभियान का आयोजन के तहत किया जा रहा है। जो समाज से वंचित व्यक्तियों के बारे में, उनके अधिकारों के बारे में बताया जा रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि छात्रों को विशेष रूप से विधिक सहायता हेतु एक टीम बना कर तथा उनके बीच जाकर इस कार्यक्रम के तहत जागरूक किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network