आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 08 नवम्बर 2022 : नोखा। अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल बजाने वाले क्रांतिकारियों के शहादत को भुलाया नहीं जा सकता,उक्त बातें मंगलवार को एघारा गाँव में स्वतंत्रता सेनानी केदारनाथ तिवारी के पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का पुष्पअर्पित करते हुए चनकी पैक्स अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंह ने कही। आगे बोलते हुए कहा कि क्रांतिकारियों की शहादत को लोग भूलने लगे हैं। जो समाज के लिए घातक है। मौके पर कई लोगों ने केदारनाथ तिवारी के चित्र पर पुष्पर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। दो मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके गरीब और निर्धन लोगों के बीच स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र हर्षनाथ तिवारी व उनके नाती रितेश तिवारी ने संयुक्त रूप से कम्बल का वितरण किया। और कहा कि ठंढ़ के मौसम में गर्म वस्त्र दान करना एक महान कार्य हैं। लोगों को इसके लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व मुखिया नीलम देवी पति शिवकुमार सिंह, बैंक मैनेजर विनोद कुमार पाण्डेय, पूर्व मुखिया विन्देश्वरी सिंह, मुन्ना तिवारी, विष्णु तिवारी, भोला तिवारी, पूर्व बीडीसी कोमल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network