नादों में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति हवन-पूजन एव प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 30 मार्च 2022 : करगहर रोहतास। प्रखंड क्षेत्र के नादो गांव में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ पूर्णाहुति के दिन बुधवार को लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने 114 लोगों को दीक्षा दी। पुरुष वर्ग को स्वामी जी द्वारा दीक्षा दी गई जबकि महिला वर्ग को त्रिदंडी देव समाधि सल मंदिर के पीठाधीश्वर अयोध्या नाथ महाराज जी द्वारा दी गई। स्वामी जी महाराज ने उपस्थित सभी शिष्यों को गुरु मंत्र विद्या एवं एक एक पुस्तक जिसमें पूजा पाठ के साथ-साथ भजन कीर्तन करने का प्रावधान है। उपस्थित ब्राह्मण विद्वत जन द्वारा मंत्रोच्चारण एवं हवन के साथ दीक्षा दी गई। इसके पूर्व संध्या पर स्वामी जी महाराज ने कहां की संतो के दर्शन से अवगुण दूर होते हैं। उन्होंने कहा कि मानव का जीवन बड़े भाग्य से मिलता है इसका सदुपयोग किया जाना चाहिए। मनुष्य के रूप में इस धरती पर आने के लिए देवता भी तरसते रहते हैं। कर्मों के बदौलत शरीर दानव बनता है, कर्म के बदौलत यही शरीर देवता बनता है और अच्छे कर्म के बदौलत यही शरीर मानव कहलाता है। उन्होंने कहा कि मन, कर्म, वचन पर हमेशा नियंत्रण रखें। किसी को परेशान करने की चिंत ना रखें तो आप भी परेशान नहीं होंगे।दूर-दूर से आए आगत अतिथियों का प्रसाद ग्रहण कराया गया। हवन पूजन के साथ ही यज्ञ की पूर्णाहुति हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network