आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 14 जून 2022 : सासाराम : शेरशाह सूरी मकबरा तथा उसके आस पास के क्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधा तथा ऐतिहासिक मकबरा एवं परिसर की सुरक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक रोहतास एवं समादेष्टा BSAP 2 सह समादेष्टा स्वपना मेश्राम द्वारा संयुक्त रूप से शेरशाह सूरी के मकबरा एवं परिसर का निरीक्षण पुरातत्व विभाग के पदाधकारियो के साथ किया गया तथा बेहतर सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया।
एस० पी० रोहतास आशीष भारती ने कहा की जल्द ही वहां पर पर्यटक पुलिस सहायता केंद्र प्रारंभ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की जायेगी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा को सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर लगवाया जाएगा। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार राय तथा पुरातत्व विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मीगण मौजूद रहे।