आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 05 जनवरी 2023 : सासाराम : जिला प्रशासन शीतलहर व ठंड़ से बचाव के लिए अपनी अहम भूमिका निभाने में जुट गयी है. कड़ाके की ठंड़ के बीच बुधवार की रात डीएम के नेतृत्व में अधिकारियों ने शहर में घुम-घुमकर कर जरूरतमंद असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया.

इस दौरान सासाराम नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न जगहों डीएम ने असहाय लोगों को ऑन द  स्पॉट कंबल बांटा. उन्होंने शहर के कुराईच स्थित महावीर स्थान मंदिर से लेकर रेलवे स्टेशन तक असहाय और गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. साथ ही ठंड से बचाव जलाए गए. इसके बाद डीएम ने शहर के अन्य क्षेत्र में भी अलाव का निरीक्षण किया. मौके पर उप विकास आयुक्त शेखर आंनद, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, प्रखंड विकास पदाधिकारी सासाराम, अंचलाधिकारी सासाराम आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network