आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 20 जनवरी 2023 : डेहरी ऑन सोन । भारतीय जनता युवा मोर्चा रोहतास द्वारा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के द्वारा अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय,डेहरी में शिक्षा मंत्री डॉक्टर चंद्रशेखर के खिलाफ अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी श्री कुमार गिरिंद्र गौरव जी के समक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश सिन्हा के द्वारा परिवाद दायर किया गया।

मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव जी ने बताया कि बिहार के सभी जिलों में परिवाद दायर हो रहा है और जब तक माफी नहीं मांगेंगे तब तक विरोध जारी रहेगा।जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने दो दिन पूर्व पटना में परिवाद दायर कर सभी जिलाध्यक्षों को आवाह्न किया कि सभी जिलों में परिवाद दायर कर प्रतिरोध किया जाए।मौके पर उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो बबल कश्यप एवम विशु सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद पांडे, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि सिंह, महामंत्री संतोष सिंह ,जिला मंत्री चंदन चौबे, मनीष सिंह, अरविंद दुबे, अमित तिवारी, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कन्हैया सिंह और सभी भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल मिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network