आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 27 मार्च 2023 : बिक्रमगंज । वर्ष प्रतिपदा उत्सव के उपलक्ष पर शहर के डुमराव रोड स्थित काली मंदिर के प्रांगण में पहुंचे बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि शस्त्र नहीं शास्त्र के बल पर भारत विश्व गुरु बना था। बीच के काल खंडों में कमजोर मन: स्थिति के कारण हमारा गौरवशाली इतिहास विकृति से घिर गया। जिसे दुरुस्त करने की आवश्यकता है और अपनी संस्कृति तथा सभ्यता के प्रति सजग होने जरूरत है। भारतीय नववर्ष को पूर्णरूपेण गणना आधारित तथा पश्चिमी संस्कृति को उन्होंने मनगढ़ंत बताया। इसके लिए मुगल तथा अंग्रेज आगमन एवं उनकी संस्कृति से भारतीय संस्कृति को कई वर्ष पूर्व का बताया।

कार्यक्रम के लिए आयोजक राजेश्वर राज की सराहना करते हुए इससे संपूर्ण बिहार वासियों को प्रेरणा लेने की बात उन्होंने कहा। वही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरीय प्रचारक इंद्रेश कुमार ने भारतीय नव वर्ष के संदर्भ में पौराणिक तथा ऐतिहासिक तथ्यों को रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पृथ्वी से लेकर प्रथम मानव का अवतरण वर्ष प्रतिपदा के दिन ही हुआ था। कलयुगाब्द, विक्रम संवत एवं वर्ष प्रतिपदा शब्द को परिभाषित करते हुए इसके मूल तथ्यों को रखा। इसके साथ ही ऊं एवं मां शब्द का निर्माण वर्ष प्रतिपदा के दिन होने की बात बताते हुए सभी से ध्वनि कराया। कोरोना कॉल का वर्णन करते हुए भारतीय सेवा को सर्वश्रेष्ठ और विश्व के अन्य विकसित देशों के कार्य पद्धति को चिंतन का विषय बताया। भगवान राम एवं श्री कृष्ण के कार्यों को वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संहार नहीं उद्धार करते हैं। भगवान राम ने रावण एवं कृष्ण ने कंस का संहार नहीं उद्धार किया था। अपनी परंपरा गौरवशाली रही है, जिसकी तुलना विश्व का कोई भी देश नहीं कर सकता। भारतीय संस्कृति पर प्रहार करने वालों को अज्ञानी एवं पापी शब्द से उन्होंने अलंकृत किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक राणा ने जनवरी को गुलामी का नव वर्ष तथा चैत्र शुक्ल पक्ष को भारतीय नववर्ष बताते हुए लोगों को शुभकामना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। वही कार्यक्रम में उपस्थित संतो द्वारा आशीर्वचन किया गया। बिहार सहित अन्य राज्यों से चलकर आए कलाकारों ने भजन सहित चैत गायन किया। प्रज्ञा पुंज पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत एवं राष्ट्रगान किया गया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पूर्व राज्यपाल को हेलीपैड पर प्रशासन की ओर से गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network