आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 02 नवम्बर 2022 : सासाराम : चिट्ठी न कोई संदेश,जाने ओ कौन सा देश जहा तुम चले गए। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी सह बिहार विधान परिषद सदस्या निवेदिता सिंह के दिवंगत पुत्र स्वप्निल बाबू की दूसरी श्रद्धांजलि सभा सह कंबल वितरण आज दिनाक 02/11/2022 दिन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले शिवघाट सासाराम ने मनाई गई।जिसमे गरीब अनाथों के बीच स्वप्निल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण किया किया गया । श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से लोकसभा सांसद छेदी पासवान,भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुशील कुमार, डेहरी के पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव, जिला महामंत्री विजय स्वप्निल के पिता सुनील सिंह , नर्देश्वर तिवारी विवेक सिंह,सत्यनारायण पासवान,शिवनाथ चौधरी ,रामायण पासवान,सोनू सिन्हा, प्रभाकर तिवारी,संदीप सोनी, सुरेन्द्र पाण्डेय, कमलेश श्रीवास्तव रजनीश वर्मा , मुना शर्मा ,विनोद गोस्वामी संदीप ठाकुर ,सहित सभी उपस्थित कार्यकर्ता एवम सम्मानित सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजली सभा की कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील कुमार एवं संचालन जिला महामंत्री विजय सिंह ने किया।

सांसद छेदी पासवान विधान परिषद् निवेदिता सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष स्वप्निल बाबू की जीवनी पर असरुपूरित आंखों से प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वप्निल होनहार वीरवार के होत चिकने पात की कहावत को चरितार्थ करते हुए एक समाज सेवी होने के साथ साथ एक इंजिनियर के रूप में भी काम करते हुए अपने कम्पनी के नाम रौशन कर रहा था। बहुत कम उम्र में ही ऐसा तेजतर्रार लड़का इस दुनिया से चला गया जिसके लिए हम सभी सच्चे मन से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network