आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 23 अप्रैल 2023 : सासाराम। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी, मां भारती के वीर सपूत बाबू कुंवर सिंह जी की विजयोत्सव रविवार को मंगलम होटल में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर ही नहीं बल्कि पूरे जिले में बाबू कुंवर सिंह का विजयोत्सव समारोह पहली बार मनाया जा रहा था। जिसमें जिले के सभी प्रखंडों- इलाकों से लोग उत्साह के साथ शामिल हुए। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक कुंवर सिंह जी को श्रद्धासुमन समर्पित करने के लिए सुबह 11 बजे से ही लोग हाल में पहुंचने लगे थे। इस समारोह में सभी जाति-समाज के लोग शामिल हुए। समारोह का आयोजन वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समिति द्वारा किया गया था। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार भाजपा नेता राजेंद्र सिंह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह ने सर्वप्रथम बाबू कुंवर सिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्धघाटन किया। और उनके व्यक्तित्व-कृतित्व को फोकस करते हुए अपने विचार प्रकट किया।

समारोह के मुख्य आयोजकों में अनिल सिंह, लोजपा नेता राजीव रंजन टुटुल, मुनमुन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, झंझट सिंह, भानु प्रताप, भोला सिंह, अतुल सिंह, मिथलेश सिंह, अवधूत राणा, झुना सिंह आदि शामिल हैं। विजयोत्सव समारोह की अध्यक्षता जेडीयू नेता अनिल सिंह कर रहे थे और संचालन मोनाका सिंह ने किया। समारोह के दौरान कुछ जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों प्रमिला सिंह, गुरुचरण सिंह, बिलाले सिंह, बिजेंद्र सिंह, कामता राय, हरिराज सिंह आदि को मंच से सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network