आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 16 दिसम्बर 2022 : दावथ : लोजपा आर के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने पार्टी में किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के बनने पर बधाई देते हुए बताया की पार्टी जमुई के सांसद चिराग पासवान के नेतृत्व में लगातार मजबूत हो रही है। बिहार की जनता बिहार के बिकास के लिए चिराग पासवान में अपना उज्जवल भविष्य देख रही है जिसका उदाहरण हाल के दिनों में हुए उप चुनाव में बर्तमान सरकार के बिरुद्ध मतदान करके अपना फैसला दे चुकी है। जिसके चलते कई दलों के नेता लोजपा आर में आ रहे है और आने वाले दिनों में आने के लिए सम्पर्क में है। वहीं विनय कुमार सिंह के आने से पार्टी और संगठन और मजबूत होगी, आशा है की यह किसानों की समस्या और दुख दर्द को पार्टी के बैनर तले लगातार उठाएंगे, वहीं पार्टी के अन्य कार्यकर्ता प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण पासवान, धर्मेंद्र पासवान, साधु पासवान, संतोष शर्मा, सोनू कुमार, पप्पू कुमार ने भी बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network