आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 03 अप्रैल 2022 : दावथ : दावथ थाना परिसर में रामनवमी, और चैती छठ पर्व को लेकर थानाध्यक्ष अतवेन्द्र कुमार सिंह, की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक रविवार को हुई। इस अवसर पर अधिकारियों ने पूजा समिति के लोगों के साथ आयोजनों और जुलूस के मार्गों पर विस्तृत रूप से चर्चा किया।अधिकारियों ने कहा कि सभी त्योहारों में डीजे का प्रयोग नही होगा। समुदाय के सभी लोगों से आपसी सद्भाव और शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम लोगों व जनप्रतिनिधियों से प्रशासन के साथ‌ सहयोग करने एवं संयम बनाने की अपील किया। अधिकारियों ने कहा कि शोभा यात्रा में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। गड़बड़ी करने वालों और असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। और पकड़े जाने पर उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। मौके पर जिला पार्षद प्रितिनिधि विकास पटेल, प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, उसरी मुखिया संजय कुमार सिंह, दावथ मुखिया चंदन कुमार यादव, इटावा बीडीसी राजेश कुमार सिंह, डेढ़ गांव पैक्स अध्यक्ष रणजीत सिंह, बीडीसी कलेंद्र राम,गुड्डू तिवारी, समाज सेवी, मनोज कुमार सिंह,भैरव राम, परवेज सिद्क्की, सनोज लाल, उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network