https://youtu.be/wbm9rlA22ms

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 27 मई 2023 : सासाराम : भाजपा रोहतास के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक अतिआवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष सुशील कु.चंद्रवंशी की अध्यक्षता में जिलामुख्यालय स्थित जिला कार्यालय में हुई। जिसमें जिलाप्रभारी जितेंद्र पांडेय की गरिमामय उपस्थिति रही। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 26 मई को 09 साल के बेमिसाल कार्यकाल पूरे होने पर पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा 30 मई से 30 जून तक होनेवाले कार्यक्रम की रुपरेखा एवं उसकी जनता के समक्ष 09 साल की उपलब्धियों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने पर चर्चा हुई।

https://youtu.be/iud3NCyKlK8

जिलाध्यक्ष ने पार्टी के जिम्मवार पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहाकि हमारी मोदी सरकार के 09 साल पूरे होने पर इसकी प्रमुख 09 उपलब्धियों में पी.एम.उज्ज्वला योजना, एम.एम.आर. में परिवर्तनकारी गिरावट,सभी के लिये गुणवत्तापूर्ण और सस्ती दवायें उपलब्ध कराना,भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बदलना,जलजीवन मिशन,क्वालिटी मेडिकल एजुकेशन, एयरपोर्ट की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि, दूसरों के बीच सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क शामिल है।

https://youtu.be/33Fbh1MzhkA

जिलाध्यक्ष ने मोदीसरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा 30 मई से 30 जून तक दिये गये विभिन्न कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने के लिये अलग-अलग कार्यक्रमों का प्रभारी नियुक्त किये। प्रभारियों की घोषणा करते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया की सभी योग्य और अनुभवी पदाधिकारी जिन्हें जो दायित्व मिला है उसे वे अपने योग्यता और कर्मठता से सिद्धि तक पहुंचायेंगे। तत्पश्चात निम्नवत प्रभारियों की जिलाध्यक्ष द्वारा घोषणा की गयी।

  1. प्रेस-वार्ता प्रभारी – ई.पुलकित सिंह, संजय काश्यप।
  2. संपर्क से समर्थन -अशोक साह।
  3. विशाल जनसभा – विजय सिंह।
  4. प्रबुद्ध सम्मेलन तथा मन की बात – मंगलानंद पाठक।
  5. व्यापारी सम्मेलन – सासाराम लोकसभा, संजय काश्यप।
    काराकाट लोकसभा, बबल काश्यप।
  6. विकास तीर्थ – पंकज सिंह।
  7. वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन पर परिचर्चा – अरुण पांडेय।
  8. संयुक्त मोर्चा सम्मेलन – अभिषेक तिवारी।
  9. लाभार्थी सम्मेलन – विवेक सिंह।
  10. योग दिवस – प्रमोद कुशवाहा
  11. बलिदान दिवस – प्यारेलाल ओझा।
  12. पर्यावरण दिवस – अभय कुमार गोलू।
  13. सोशल मीडिया – अंशु सिंह।
  14. आई.टी. सेल – अभिषेक कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network