आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 13 सितम्बर 2022 : दावथ (रोहतास) : कोआथ नगर पंचायत आम निर्वाचन के क्रम में प्रखंड मुख्यालय में नामांकन शुल्क जमा करने और नाम निर्देशन पत्र जमा करने का कार्य शनिवार से शुरु है। इस क्रम में मंगलवार तक कुल 70 लोगों ने अभ्यर्थि बनने हेतु शुल्क जमा कर एन आर लिया है। वहीं निवर्तमान मुख्य पार्षद धर्मेंद्र चौधरी ने एक मात्र सोमवार को अपना निर्देशन पत्र निर्वाचन कार्यालय में जमा किया है। सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शिवेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यपार्षद पद हेतु 12,उपमुख्य पार्षद हेतु 11 व वार्ड पार्षद हेतु 47 लोगों ने शुल्क जमा किया है.जबकि तीन दिनों में मुख्य पार्षद हेतु एक मात्र नाम निर्देशन पत्र जमा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network