आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 19 दिसंबर 2021 : संझौली (रोहतास)। भाजपा मंडल अध्यक्ष लव मिश्र की अध्यक्षता में भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक रविवार दोपहर 12:00 बजे भाजपा कार्यालय में की गई। बैठक शुरू होने के पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी , पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के तैल चित्र पर फूल माला अर्पित कर नमन किया। साथ ही भारत माता की जय घोष नारे के साथ कार्यकर्ताओं ने बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि मनाने व 26 दिसंबर को हर बूथों पर प्रधानमंत्री की मन की बात सुनने के लिए व्यवस्था की जाएगी। बैठक में भाजपा मंडल प्रभारी , सुनील सिंह , राम सूरत सिंह , डॉक्टर राजकिशोर सिंह , सत्येंद्र पाठक , प्रेम सिंह महामंत्री , विजय सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network