आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 13 अगस्त 2022 : करगहर रोहतास। स्थानीय बाजार में सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ धरना का कार्यक्रम किया। अध्यक्षता पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामाशंकर तिवारी ने की।धरना में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार पटेल ने कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार को अपमान नहीं बल्कि सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि 2005 के विधान सभा चुनाव में जार्ज फर्नांडिस, प्रभु नाथ सिंह सहित उनकी पार्टी के नेताओं के विरोध के बावजूद भाजपा ने मुख्यमंत्री के रूप में घोषित किया।भाजपा ने उनको सुशासन बाबू के नाम से घोषित किया।कम सीट के बावजूद भाजपा ने हमेशा मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया। लेकिन जिन लोगों ने नीतीश कुमार को पल्टु चाचा सहित कई अशोभनीय शब्दों से संबोधित किया उन्हीं की गोद में जाकर बैठ गए। नीतीश कुमार ने भाजपा को कभी भी राजनीतिक रूप से तरजीह नहीं दिया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से बेइज्जत किया। श्री पटेल ने कहा कि बिहार की जनता सबकुछ समझ रही है।आने वाले समय में जनता सबक सिखाएगी। कुछ दिन बाद ही नीतीश कुमार को पता चल जाएगा कि भाजपा के साथ रहने में सुकून था कि महागठबंधन के साथ रहने में सुकून है।यह सरकार आपस में खिंचाव के कारण ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी। मौके पर उदय पांडेय, रामाशंकर तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network