आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 17 अक्टूबर 2022 : सासाराम : बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार द्वारा अति पिछड़ों को मोदी सरकार द्वारा दिये गये आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट द्वारा निदेशित आरक्षण नहीं देने और राज्यभर के नगर निकाय का चुनाव नहीं कराने के विरूद्ध आज भाजपा रोहतास के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर जिलाध्यक्ष सुशील कु.चंद्रवंशी के निर्देश पर “आरक्षण बचाओ, नगर निकाय चुनाव कराओ” धरना प्रदर्शन किया गया साथ हीं इस कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी प्रदेश मंत्री अजय यादव डिहरी प्रखंड मुख्यालय पर एवं जिलाध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता में सासाराम प्रखंड पर धरना दिया गया,जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा की आज बिहार सरकार द्वारा जानबूझकर सुप्रीम कोर्ट के कई निर्णयों का अवहेलना कर चुनाव कराने का प्रयास किया गया और गरीबों एवं अति पिछड़ों के हक को छीनने की कोशिश की गई।
पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने कहा की गरीब और पिछड़ों की हकमारी हम किसी भी हालत में मंजूर नहीं करेंगे।
सासाराम प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन मे प्रमुखतः जिलाध्यक्ष सुशील कु.चंद्रवंशी, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, जिलामहामंत्री शशिभूषणप्रसाद, विजय सिंह, अरुण पांडेय,राकेश कु.सिन्हा,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह,मंगलानंद पाठक,हरेंद्र चंद्रवंशी, अशोक साह,बेचू महतो,सरताज हुसैन, रामायण पासवान, वकील खरवार,सत्यनारायण पासवान, उमेश पांडेय, छोटेलाल सोनी, पूनम सिंह, भगमानो देवी,विकास तिवारी, अशोक गुप्ता, ब्रजेश कुशवाहा,बृजकिशोर कुशवाहा, रमेश तिवारी, विनोद पासवान, जनेश्वर सिंह, शशिबाला कुशवाहा, केदार महतो,परमहंस सिंह, बंशी सेठ, नंदन सिंह, रिनु गुप्ता आदि उपस्थित थे।