आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 05 मई 2023 : सासाराम। बुद्ध महोत्सव के अवसर पर पायलट बाबा धाम सासाराम में प्रभात फेरी महामंडलेश्वर महायोगी पायलट बाबा के उपस्थिति में आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य बुद्ध भगवान के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर हम सभी सुख शांति का जीवन व्यतीत कर सकते हैं। शोभा यात्रा पायलट बाबा धाम से हजारों लोग घोड़ा,रथ एवं बैंड बाजा के साथ धर्मशाला, पोस्ट औफीस, कचहरी होते हुए गीता घाट आश्रम पहुंचीं जहां जलपान किया गया और फुल माला से जोरदार स्वागत किया गया।

इसके बाद पुनः पायलट बाबा धाम सासाराम में पहुंची।इस अवसर पर पायलट बाबा धाम कमेटी के अध्यक्ष कृष्णा सिंह, उपाध्यक्ष आलोक सिंह, रमेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, इंजीनियर विजेंद्र सिंह, अरविंद सिंह,श्री निवास सिंह उर्फ दास जी,पवन कुमार सिंह उर्फ मुनमुन सिंह, पंकज कुमार सिंह,अनील कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, नन्हे दुबे ,चंदन सिंह ,बॉबी सिंह, बंटी सिंह, संजय कुमार सिंह, दूधेश्वर सिंह, किशोर सिंह, दिलीप सिंह ,महेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह ,रामदेव सिंह , प्रतीक सिंह, अभीषेक सिंह, रोहित सिंह चौहान, संत महात्मा ,ऋषि मुनि, बौद्ध भिक्षुक, साधु संत तथा अन्य गणमान्य लोग सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network