भाजपा ने कुढ़नी जीत पर मनाया जश्न, बांटी गई मिठाइयां

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 08 दिसम्बर 2022 : दिनारा। स्थानीय सांसद सह केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कुढ़नी में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत पर जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता के ऐतिहासिक जीत के साथ ही बिहार में महागठबंधन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बिहार की जनता उनकी विदाई कराने का संदेश दे दिया है। आज बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हत्या, लूट व अपहरण आम हो गया है। महिलाओं के साथ अपराध की घटना में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी हुई है। कुढ़नी की महान जनता ने ठगने वाले महागठबंधन को धूल चटा दी है। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने कहा कि यह जीत भाजपा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को और अधिक प्रबल करेगा।

वही दिनारा चौक पर कुढ़नी उपचुनाव में भाजपा के जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में जश्न मनाते हुए आपस में मिठाइयां बाटी। इस मौके पर श्री सिंह ने अपने सहयोगियों को मिठाई खिलाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का परचम पूरे बिहार में फहरना प्रारंभ हो चुका है। कुढ़नी की देवतारूपी जनता को इस जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं था, बल्कि भाजपा के लिए करो या मरो का चुनाव था। उन्होंने कहा कि इस उप चुनाव में जदयू एवं राजद ने पूरी ताकत झोंक दिया था। यह चुनाव 2024 एवं 2025 के लिए शुभ संकेत है।

मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह के अलावे व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात कृष्ण रंजन, जनार्दन सिंह, कैलाश पासवान, विंध्यचल केसरी बबलू सिंह भुअर सिंह, गोपाली सिंह, अजय सेठ, उमा गुप्ता, संगम बैठा, सुदामा साह, महाराणा प्रताप, विकास गुप्ता जितेंद्र पासवान सुभाष तिवारी दरोगा शाह, रमेश शाह,पासवान जयचंद पासवान राजेंद्र सिंह, विरेंद्र तिवारी, झबलु सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network