आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 05 मार्च 2022 : नौहट्टा। शनिवार को रोहतासगढ़ किला पर बनवासी कल्याण महोत्सव का उद्घाटन जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार डीएफओ प्रधुम्न गौरव एसडीएम समीर सौरभ वरिय उप समाहर्ता अनु कुमारी रेशमा कुमारी प्रवीण चन्दन पूर्व जिलापार्षद महेंद्र पासवान ने दीप प्रज्वलन कर किया इसके बाद अधिकारीयो को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि बनवासी बन्धु भौतिकता वादी व्यवस्था में भी अपनी प्राचीन परंपरा को जीवंत रखे हुए है।कई पुस्तको में वर्णित है कि रोहतास गढ़ किला जनजातियों का उद्भव स्थल है।यह कार्यक्रम माघ पूर्णिमा को विगत 16 वर्षो से होता आया है। आगे भी माघ पूर्णिमा को ही यह कार्यक्रम होगा।अपने संस्कृति की सुरक्षा होनी चाहिए।उक्त बाते रोहतास गढ़ किला परिसर में राजकीय स्तर पर आयोजित वनवासी कल्याण महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कही।उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए कई कार्य किए जा रहे है।अगले माह से रोपवे निर्माण शुरू होगा। यहां के प्रति नकारात्म माहौल पहले जो था अब समाप्त हो गया है।अब टूरिस्ट का आना जाना प्रारभ होगा और रोजगार का सृजन होगा।अपने मूल संस्कृति के साथ जीवन जीना ही सुखी जीवन है।इसलिए संस्कृति की रक्षा करते हुए जीवन जिए डी एफ ओ ने कहा कि यह कार्यक्रम किला के गौरव को पुनर्जीवित करने का कार्य करेगा।पर्यटन को विकसित करने में सभी विभाग लगे है। गोविंद नारायण सिंह ने कहा कि स्थानीय सहयोग से अब इस क्षेत्र का विकास निश्चित होगा। 

अपनी परंपरा को संजोए रखें इस मौके पर कल्याण आश्रम के प्रांतीय संगठन मंत्री नीतीश कुमार,संजीव गुप्ता,महेंद्र कुमार,डोमा सिंह खरवार ,जिप सदस्य कंचन देवी,महेंद्र प्रताप सिंह,मुखिया अनीता टोप्पो,नागेंद्र यादव योगेंद्र उरांव कृष्णा सिंह यादव ,दिलीप गुप्ता ,राजेश उरांव रवि उरांव समेत कई लोगो ने आगत अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र मोमेंटो और पुष्प गुच्छ देकर किया । संचालन करते हुए वीडियो रोहतास मनोज कुमार वीडियो नौहट्टा आदित्य अनुराग ने किला की संस्कृति पर प्रकाश डाला।सुरक्षा व्यवस्था में एस एस बी के सहायक समादेष्टा अविषेक कुमार थानाध्यक्ष रोहतास सुबोध कुमार एसआई पवन सिंह अपने दल बल के साथ लगे रहे।

राजकीय महोत्सव में आयोजित संस्कृति रक्षा दौड़ (रोहितेश्वर मंदिर से किला तक साढ़े तीन किलोमीटर)   में  प्रथम पुरस्कार 5000 द्वितीय 2000 और तृतीय स्थान आए युवक को 1000 रुपए पुरस्कार जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया।  साथ ही कैमूर पहाड़ी पर बसे गावो के मैटिक और इंटर में अधिक अंक प्राप्त करने वाले संजीत कुमार,नीलम बखला,अशोक सिंह,संगीता,राधा,चांदनी,सुमन  को भी पुरस्कृत किया गया। और सभी दौड़ में दस दस लोगो को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। साथ ही सभी बैगा ,पाहन को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network