आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 19 जनवरी 2023 : सासाराम : जिला शिक्षा पदाधिकारी , रोहतास के कार्यालय के ज्ञापांक L – 69 दिनांक 07 जनवरी 2023 द्वारा अपर मुख्य सचिव , शिक्षा विभाग बिहार , पटना के पत्रांक 06 / वि० 09 – 68 / 2022 – 1997 दिनांक 23.12.2022 द्वारा शीतलहर के प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार प्रारंभिक विद्यालयों के सञ्चालन का समय 10 :00 बजे पूर्वाह्न से 03 बजे अपराह्न निर्धारित किया गया था |

जिला शिक्षा पदाधिकारी , रोहतास के अद्वदेशानुसार वर्तमान में शीतलहर की प्रकोप जिले में कम होने के कारण जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालय विभाग द्वारा पूर्व से निर्धारित नियत समय के अनुसार दिनांक 20.01.2023 से जिले के सभी कोटि के प्रारंभिक विद्यालयो के शैक्षणिक गतिवधियों का सञ्चालन किया जायेगा | अतः इस आदेश का अनुपालन सम्बंधितो द्वारा सख्ती से की जाएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network