आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 18 मई 2022 : नोखा। प्रचंड गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। मंगलवार को सुबह से ही उमस थी। पुरवा हवा चलने से चिपचिपाहट वाली गर्मी से लोग परेशान दिखे। ऐसा लग रहा था मानों आकाश आग उगल रहा हो। शरीर से लगातार पसीना निकल रहा था। लोग पसीना से तरबतर दिखे। मौसम विभाग के अनुसार नोखा प्रखंड का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बीते सोमवार को नोखा प्रखंड का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस था। लगातार तापमान में हो रही बढ़ोतरी के चलते जनजीवन तबाह हो गया है।पुरवा हवा चलने से पड़ी चिपचिपाहट वाली गर्मी लू नहीं चलने से लोगों को भले ही राहत है पर पुरवा हवा चलने के कारण चिपचिपाहट वाली गर्मी पड़ रही है। लगभग एक सप्ताह से पुरवा हवा चल रही है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। लोगों के शरीर से लगातार पसीना निकल रहा है। लोग पसीना से तरबतर दिखे। पंखा और कूलर से भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। तेज धूप के आगे लोग लाचार हो गये हैं। शहर की सड़कों पर चहल-पहल कम दिखी। प्रचंड गर्मी व धूप का असर शहर के बाजारों में भी रहा। बाजार में दुकानें तो खुली थी पर ग्राहकों की संख्या काफी कम रही।

गर्मी में सता रही पावर कट की समस्या

गर्मी बढ़ने के साथ ही पावर कट की समस्या से लोग तंग आ गये हैं। बिजली की आवाजाही से लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो जा रहा है। पुरवा हवा चलने के कारण शरीर से लगातार पसीना निकल रहा था। ऐसे बिजली कटते ही लोग घरों से बाहर निकल हाथ पंखा झलने लगते थे। नोखा स्थित पावर सब स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार उपभोक्ताओं के बिजली से संबंधित शिकायतों को दुरुस्त करने के लिए पावर काटना पड़ रहा है। फाल्ट दुरुस्त कर जल्द से जल्द बिजली की सप्लाई बहाल करा दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network