करगहर में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 30 मार्च 2022 : करगहर रोहतास। स्थानीय बाजार से दक्षिण एक हाल में पूर्व एमएलसी संतोष कुमार सिंह द्वारा बुधवार को जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष गुप्तेश्वर सिंह एवं संचालन धनंजय कुमार पांडेय ने की। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व एमएलसी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के मान सम्मान के लिए हमेशा लड़ाई लड़ता रहूंगा। उन्होंने कहा कि पहले मासिक वेतन के रूप में वार्ड सदस्यों को पांच सौ रूपया मिलता था लेकिन विधानसभा में आवाज उठा कर उन्होंने वार्ड सदस्यों को 2 हजार रुपए मासिक वेतन करा दिया। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव में कई ऐसे प्रत्याशी हैं और मैं भी हूं। किस ने पंचायत प्रतिनिधियों के लिए काम किया उसका मुआयना करने की जरूरत है। पूर्व एमएलसी ने केंद्र व बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं कई योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आज तक आजादी के बाद किसी सरकार ने गांव के विकास के लिए काम नहीं किया था। 6 वर्ष के कार्यकाल में अपने कामों को गिनाते हुए सबको जानकारी दी। कहां की बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना निश्चय टू में गांव को शहर की तरह बनाने की योजना पास हो गई है। जिसमें 48 हजार करोड रुपए बिहार सरकार द्वारा पास कर दिए गए हैं। पूर्व की सरकारों का नाम न लेते हुए कहा कि यह परिवारवाद की सरकार है जो अपने परिवार तक सीमित विकास कार्य रखता है। मौके पर पूर्व विधायक अगिआंव शिवेश कुमार, जदयू के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार सिंह मुखिया संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता उदय पांडेय, मुखिया राजू कुमार सिंह, मुखिया कामता साह, निरंजन चौरसिया, गुलबासो पांडेय, राम बेलास राम, मुखिया प्रतिनिधि पिन्टु सिंह, पूर्व मुखिया दामोदर नाथ सिंह, पूर्व मुखिया अवध बिहारी राय, वार्ड संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष पांडेय, विजय पांडेय, पैक्स अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह उर्फ नारद सिंह, अशोक कुमार सिंह के अलावा नोखा प्रखंड के तकरीबन सभी मुखिया, प्रखंड के वार्ड सदस्य, बीडीसी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network