आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 09 मार्च 2022 : सासाराम : गायत्री शक्तिपीठ न्यू एरिया में नौ कुंडीय विद्या विस्तार महायज्ञ में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हवन पूजन किए इस अवसर पर कर्मकांड कराते हुए शांतिकुंज हरिद्वार के टोली नायक अनिल सिंह ने कहा की अपने अपने अंदर के बुराइयों का हवन में आहुति देना चाहिए मंगलवार को संध्या 6:00 बजे से प्रज्ञा पुराण कथा भी आयोजन हुआ कथावाचक अनिल सिंह ने कहा कि रामायण और महाभारत के बारे में हम सभी जानते हैं त्रेता युग में भगवान श्री रामचंद्र जी माता शबरी के जुठे बेर खाते हैं और आज हम भेदभाव करते हैं, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम सहित सभी भाई एक दूसरे को राजगद्दी देने के लिए व्याकुल रहते हैं लेकिन आज हम छोटी-छोटी बातों में भी कितना लोग लालच में पड़ जाते हैं हम जानते हैं लेकिन रामायण की नहीं मानते कितना मानते हैं इस पर विचार करना होगा पूर्व पार्षद सुकांति देवी ने भी हवन पूजन में भाग लिया इस अवसर पर मुख्य ट्रस्टी राजकुमारी माता ,ट्रस्टी अतेंद्र कुमार सिंह पूर्व पार्षद नगर निगम सासाराम, परिव्राजक उमेश सिंह, मेघना जी ,शशि जी ,अशोक सिंह ,पुरूषोत्तम सिंह, उर्मिला देवी, अनीता देवी ,किरण देवी ,ज्योति देवी, अशोक त्रिपाठी ,अनिल जी सहित सैकड़ों लोग भाग लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network