रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 11 अगस्त 2021 : शिवसागर : मंगलवार की देर रात नाद पैक्स चुनाव का आया परिणाम शिवसागर प्रखंड में नाद पैक्स में हुए चुनाव का परिणाम मंगलवार की देर रात आया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रोहित कुमार मिश्रा ने रिजल्ट घोषित किया। अध्यक्ष के लिए कांटे की टक्कर में सदानंद तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पृथ्वी नारायण सिंह को 32 मतों से हराया। सदानंद तिवारी को 400 व पृथ्वी नारायण सिंह को 368 वोट मिले। तीसरे स्थान पर ई पुलकित सिंह को मात्र 255 वोट मिले।निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ने सभी नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को जीत की बधाई दी। साथ ही सभी को किसानों के हित में काम करने की बात कही। बताते चलें कि पहले भी सदानंद ही अध्यक्ष थे।समय पर कार्यकारिणी का गठन न होने से उनकी सदस्यता रदद हो गई थी।पुनः चुनाव हुए और उन्होंने जीत हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network