आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 06 नवम्बर 2022 : सासाराम : कला,संस्कृति एवं युवा विभाग के तत्वावधान में जिला प्रशासन,रोहतास तथा मध निषेध विभाग द्वारा आज नशा मुक्त बिहार दौड़ का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत जिलाधिकारी धार्मेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। यह दौड़ पुरुष वर्ग के लिए डी०ए०वी०पब्लिक स्कूल, अदमापुर के परिसर से आरंभ होकर न्यू स्टेडियम फजलगंज सासाराम में समाप्त हुई जबकि महिला वर्ग की दौड़ एसपी जैन कॉलेज मोर से आरंभ होकर न्यू स्टेडियम फजलगंज में समाप्त हुई इस नशा मुक्त बिहार जागरूकता दौड़ के शुरुआत के अवसर पर उप विकास आयुक्त शेखर आनंद, एडीएम चंद्रशेखर सिंह, सहायक उत्पाद आयुक्त अमृता कुमारी अनुमंडल पदाधिकारी ,सासाराम ,मनोज कुमार वरीय उप समाहर्ता रामनिरंजन राहुल सिंह रविंद्र राम, जिला शिक्षा पदाधिकारी, संजीव कुमार, सहित कई वरीय पदाधिकारीयों ने इस नशा मुक्त बिहार जागरूकता दौड़ में हिस्सा लेते हुए समाज को नशा मुक्त करने का संदेश दिया। अपने उद्घाटन संबोधन में जिला पदाधिकारी ने समाज को स्वस्थ बनाने हेतु युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें एक स्वस्थ समाज निर्माण करने हेतु आगे आने की अपील करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव विनय कृष्ण ने किया।

यह दौड़ चार श्रेणियों में आयोजित की गई यथा पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग एवं बालक और बालिका वर्ग। दोनों दौड़ के आरंभ स्थलों से दौड़ आरंभ होते हुए न्यू स्टेडियम फजलगंज में समाप्त हुई जहां खिलाड़ियों को एक भव्य समारोह में नगद ,राशि , प्रमाण पत्र तथा पदक प्रदान किया गया। खिलाड़ियों को जो नगद राशि दी गई उसमें प्रथम स्थान पाने वाले को 5,000 द्वितीय स्थान को ₹ 3,000 तृतीय स्थान पाने वाले को ₹ 2,000 एवं इसके बाद दस स्थान तक आने वाले सभी प्रतिभागियों को ₹ 1,000 की नगद राशि प्रदान की गई। इस नशा मुक्त बिहार दौड़ मे पुरुष वर्ग में लगभग 200 और महिला वर्ग में 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन चारों वर्गों के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी इस प्रकार रहे महिला वर्ग में सासाराम की सुमन कुमारी, बालिका वर्ग में संझौली की मुन्नी कुमारी, पुरुष वर्ग में सासाराम के विकास कुमार जबकि बालक वर्ग में सासाराम के ही मो० फारूक ने अपने अपने वर्ग मे विजेता या प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी बने।

अन्य वर्गो के विजेताओं में महिला वर्ग में दूसरा स्थान तलत जहां को ,तीसरा स्थान सुषमा कुमारी को, चौथा स्थान छोटी कुमारी को, पांचवा स्थान शोभा कुमारी को,छठा स्थान सरिता कुमारी,सातवां स्थान काजल कुमारी, आठवां स्थान सोनम कुमारी नौवें स्थान स्थान पर रिंटु कुमारी और दसवे स्थान पर नेहा कुमारी रही। बालिका वर्ग में दूसरा स्थान सासाराम की कुसुम कुमारी, तृतीय स्थान संझौली की प्रीति कुमारी, चौथा स्थान अंशु कुमारी, पांचवा स्थान सुमन कुमारी, छठा स्थान रचना कुमारी, सातवां स्थान प्रीति कुमारी, आठवां स्थान नीशी कुमारी, नौवां स्थान रिशु कुमारी और दसवां स्थान नेहा कुमारी को प्राप्त हुआ। बालक वर्ग में दूसरा स्थान रितिक रोशन कुमार ,तीसरा स्थान नंद कुमार, चौथा स्थान शुभम कुमार ,पांचवा स्थान सचिन राय, छठा स्थान सूरज कुमार ,सातवां स्थान छोटे लाल यादव, आठवां स्थान धीरज कुमार, नौवां स्थान सुभाष कुमार और दसवां स्थान सागर कुमार को प्राप्त हुआ।

वहीं पुरुष वर्ग में द्वितीय स्थान गोटपा बिक्रमगंज के शशिकांत कुमार ,तीसरा स्थान डेहरी के रौनक कुमार दुबे, चौथा स्थान प्रिंस तिवारी,पांचवा स्थान सर्वजीत कुमार,छठा स्थान राहुल कुमार सिंह, सातवां स्थान हिमांशु कुमार,आठवां स्थान सूरज कुमार, नौवां स्थान बबलू कुमार तथा दसवां स्थान चितरंजन कुमार को प्राप्त हुआ। अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network