आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 02 फरवरी 2022 : नोखा। प्रखंड के सभी तेरह पंचायतों में विकास कार्य में तेजी लाने के लिए सभी वार्डों में तेरह फरवरी तक वार्ड क्रियान्वयन समिति के गठन का निर्देश दिया गया है। सभी वार्डों में वार्ड क्रियान्वयन समिति का गठन और वार्ड सचिव का चयन गांवों में आम सभा के जरिए किया जाएगा।प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अमर पासवान ने बताया कि तेरह फरवरी तक सभी वार्डों में वार्ड क्रियान्वयन समिति के गठन कराने का निर्देश दिया गया है। इसमें सभी वार्ड में वार्ड सचिव के साथ ही वार्ड क्रियान्वयन समिति का गठन किया जाना है।इस बार पंचायत चुनाव में 13 पंचायतों में 184 वार्ड में वार्ड क्रियान्वयन समिति का गठन किया जाना है। चुनाव के दौरान अधिकांश सीटों पर नए जनप्रतिनिधि निर्वाचित हुए है। वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के गठन के बाद विकास कार्य में तेजी आएगी्। इसमें मुख्यमंत्री नल-जल योजना, गली-नाली पक्कीकरण योजना सहित अन्य योजनाएं है जो वार्ड क्रियान्वयन समिति के माध्यम से किया जाएगा।
सभी वाडों में वार्ड सभा आयोजित कर वार्ड सचिव का चयन किया जाएगा। यह सचिव ही वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंध समिति के भी सदस्य होंगे। समिति में कुल सात सदस्य होंगे। वार्ड सदस्य समिति का अध्यक्ष होगा और पंच इसके सदस्य होंगे। अन्य चार सदस्यों का चयन वार्ड सभा के माध्यम से किया जाएगा। वार्ड में यदि जीविका के ग्राम संगठन कार्यरत है तो उसके एक प्रतिनिधि को भी सदस्य के रूप में चयन किया जाएगा। सदस्य में कम से कम एक सदस्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग का होगा। कम से कम तीन महिला सदस्य होंगी। सात सदस्यीय समिति में 50 फीसद महिलाओं का शामिल रहना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network