129 मतदान केंद्रों पर डालेंगे वोट

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 12 सितम्बर 2022 : डेहरी आन सोन । डेहरी डालमिया नगर परिषद में होने वाले चुनाव को लेकर प्रकाशित मतदाता सूची के प्रारूप के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र में 1 लाख 9 हजार 571 मतदाता हैं। जिसमे पुरुष मतदाता की संख्या 56 हजार 5 सौ 7, महिला मतदाता की संख्या 53 हजार 61 और तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या तीन है।

नगर परिषद के वार्ड संख्या 17 में सबसे ज्यादा मतदाता हैं। इस वार्ड में मतदाताओं की संख्या 4324 है। दूसरे स्थान पर वार्ड संख्या 29 में मतदाताओं की संख्या 3760 और तृतीय स्थान पर वार्ड संख्या 36 में मतदाताओं की संख्या 3743 है। सबसे कम मतदाता वार्ड संख्या 13 और 32 में हैं। इन दोनो वार्डों में मतदाताओं की संख्या 3533 है। सबसे ज्यादा पुरुष मतदाताओं की संख्या वार्ड संख्या 17 में है। इस वार्ड के पुरुष मतदाता की संख्या 2284 है। दूसरे स्थान पर वार्ड संख्या 12 में 1940 और तृतीय स्थान पर वार्ड संख्या 36 में पुरुष मतदाता की संख्या 1923 है। महिला मतदाता की संख्या सबसे ज्यादा वार्ड संख्या 17 में 2041 है। जबकि दूसरे स्थान पर वार्ड संख्या 36 में 1820 और तृतीय स्थान पर वार्ड संख्या 27 में महिला मतदाता की संख्या 1789 है। नगर परिषद के तीन वार्डों में महिला मतदाताओं से ज्यादा पुरूष मतदाताओं की संख्या है। वार्ड संख्या 17 में महिला मतदाता से पुरूष मतदाताओं की संख्या 243 अधिक है। इस वार्ड में महिला मतदाता की संख्या 2041 है, जबकि पुरुष मतदाता की संख्या 2284 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network