आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 05 नवम्बर 2022 : नौहट्टा। चुटिया खुखमा घाट का मुआयना रेंजर अभय कुमार ने शनिवार को डीएफओ के निर्देश पर किया। स्थानीय सांसद छेदी पासवान ने भी डीएफओ को निर्देश दिया था। रेंजर अभय कुमार फारेस्टर अमित कुमार अभिमन्यु कुमार, भीम कुमार, पप्पू सिंह आदि ने चुटिया से खुखमा घाटी का मुआयना किया । रेंजर ने बताया कि घाटी की मरम्मत कर दी जाए तो काफी सहुलियत से खुखमा (अधौरा कैमूर ) से संपर्क जुड जाएगा। रिपोर्ट तैयार कर विभाग को सौंपा जाएगा। बता दें कि जब रोहतास उद्योग समूह चल रहा था तब चुटिया मे रविवार को बाजार लगता था। चुटिया बाजार मे बड़े पैमाने पर पर आयात निर्यात होता था। खुखमा घाटी उस समय लाइफलाइन का काम करता था। रोहतास उद्योग समूह बंद होने तथा वर्ष 2006 मे सेंचुरी एरिया होने के बाद खुखमा घाटी जर्जर हो गयी। उसके बाद पैदल का ही रास्ता रह गया। भाजपा नेता बबलू पाठक बताते हैं कि पंडुका पुल निर्माण के बाद कैमूर वाराणसी जाने मे करीब डेढ़ सौ किमी की बचत खुखमा घाटी के निर्माण होने से हो जाएगी। अब यूपी बिहार के साथ साथ झारखंड के गांव भी जुड़ेंगे जिससे विकास की काफी उम्मीदें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network