आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 14 अक्टूबर 2022 : सासाराम : सैनिक कल्याण निदेशालय, गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में आज दिनांक 14.10.2022 को जिलाधिकारी रोहतास श्री धर्मेंद्र कुमार द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जिले के शहीद जवान के निकटतम आश्रितों को अनुग्रह राशि के रूप में 11-11 लाख रुपया का भुगतान चेक प्रदान किया।

ग्राम-सरैया, दनवार, काराकाट के मूल निवासी सीआरपीएफ के जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह दिनांक 21.06.2022 को नुआपाड़ा, ओडिसा में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। उनके निकटतम आश्रित उनकी पत्नी आशा देवी को जिलाधिकारी द्वारा अनुग्रह राशि का चेक हस्तगत कराया गया।

ग्राम-मैधारा, बिक्रमगंज के मूल निवासी नायक धर्मेंद्र कुमार सिंह दिनांक 27.09.2022 को युद्ध एवं युद्ध जैसी स्थिति में सीमा पर शहीद हो गए। उनके निकटतम आश्रित उनकी पत्नी रूबी देवी को जिलाधिकारी द्वारा अनुग्रह राशि का चेक हस्तगत कराया गया।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि शहीद जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं नायक धर्मेंद्र कुमार सिंह जैसे वीर जवानों पर पूरे रोहतास को गर्व है और देश की सुरक्षा हेतु उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network