आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 28 अगस्त 2022 : करगहर (रोहतास)। प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस प्रखंड कार्यालय एवं बड़की खडारी पटेल चौक पर शनिवार की देर शाम पंचायतीराज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम का कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुशील मिश्रा एवं करगहर प्रखंड सरपंच संघ अध्यक्ष अयोध्या पासवान के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों व प्रखंडवासियों ने भव्य स्वागत किया। लोगों द्वारा मंत्री को पुष्पहार और बुके देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने कहा कि महागठबंधन की सरकार में मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे ईमानदारी और पूरी लगन के साथ पूरा करने और इस क्षेत्र के वाशी होने के नाते रोहतास और कैमूर के लोगों के हित में कुछ विशेष करने का भी प्रयास करेंगे।जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों द्वारा मंत्री को आवेदन के माध्यम से जन समस्या भी अवगत कराया गया।मौके पर भाकपा पूर्व प्रत्याशी महेन्द्र प्रसाद गुप्ता, करगहर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनजी नोनिया,उप प्रमुख धर्मशीला देवी,जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह रूपैठा पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,पूर्व जिला पार्षद सह राजद प्रखण्ड अध्यक्ष शकील अहमद, कन्हैया उपाध्याय,मुन्ना पांडेय,विजय पांडेय,जगनरायण प्रसाद गुप्ता,जयगोपालयादव,मोहन यादव,सैफुद्दीन अंसारी, वीरेन्द्र यादव, डोमा राम,धनजी यादव,केदार राम,रामायण राम,सरपंच संघ उपाध्यक्ष चांदनीकुमारी,सुनीतादेवी,पंकजकुमार,राकेशसिंह,शिवजीसिंह,जयप्रकाश,संतोषी देवी,कुंती देवी,अनिता देवी,राजू शंकर राम,आशा देवी,सरोज सिंह,मीना देवी, पूनम देवी,गुलाबचंद पासवान,वकील प्रजापति,विमला देवी,संदीप,सतीश,देवानन्द,सुनील यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network