आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 11 अगस्त 2022 : कोचस : कोचस (रोहतास) थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कोचस में हिंदू सेवा समिति के तत्वधान मे गाजे बाजे के साथ पुरानी बाजार महावीर अस्थान से विकराल सोभा यात्रा निकाली गई जिसकी अध्यक्षता हिंदू सेवा समिति के प्रखंड अध्यक्ष सोनू शर्मा ने की। अध्यक्ष सोनू शर्मा ने बताया कि हजारो की संख्या मे हर मजहब के लोग व पुलिस बल, महिला पुलिस शामिल होकर इस शोभायात्रा को सफल बनाया। उन्होंने कहा पूर्व मे हमारे पूर्वजो के द्वारा रक्षाबंधन के दिन पूजा-पाठ उपरांत गदका खेल ध्वज को उठाकर पूरे क्षेत्र मे भ्रमण किया जाता था। ठीक उसी परंपरा को हर साल की भांति इस साल भी हम लोगों ने भी समिति के सदस्य, बुद्धिजीवी, क्षेत्रीय नेता व ग्रामीणों के साथ मिलकर रक्षाबंधन के दिन पूजा पाठ के उपरांत ध्वज लेकर अपने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना करते है हे भगवान आप हमारे क्षेत्र के सभी नागरीको का रक्षा करना। वही इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या मे ध्वज और तिरंगा लेकर जुटे श्रद्धालुओ के जय श्रीराम के नारे व भारत माता की जय से नगर पंचायत गूंज उठा। पूरा शहर तिरंगा और ध्वज के साथ भगवा मय हो गया और उद्घोष के साथ रथ, हाथी घोड़े डीजे , गाजे बाजे पर सोभायात्रा में सभी लोग थिरकते नजर आए। इस शोभायात्रा के दौरान पुलिस की पैनी नजर बनी रही और शोभा यात्रा के दौरान मुसलमान भाइयो के तरफ से शरबत और पानी का पुख्ता इंतजाम किया गया था। वही नगर प्रशासन थानाध्यक्ष अमोद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार, अंचलाधिकारी सुरेंद्र कुमार के उपस्थिति मे आदर्श और शांति का प्रतीक व सभ्य तरीके से सोभायात्रा संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network