आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 28 जनवरी 2023 : नोखा। प्रखण्ड क्षेत्र के हथिनी पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल प्रतियोगिता के माध्यम से विजेता छात्रों को 3 दिन के लिए पंचायत के मुखिया मनोनीत किया गया। जो कि 3 दिनों के लिए पंचायत के मुखिया के तौर पर कामकाज संभालेंगी अपने प्रयोग के लिए जाने जाने वाले हथनी पंचायत के मुखिया दयानन्द सिंह द्वारा प्रयोग की गई। जिनमें सभी बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए नई तरह की प्रतियोगिता आयोजन किया गया। बच्चों के बीच पहले ही बताया गया था कि जो जीतेगा वह तीन दिन के लिए पंचायत के मुखिया बनाया जाएगा।क्विज प्रतियोगिता में विजेता को 3 दिन के लिए पंचायत के मुखिया बनाया गया ।एक अनूठा प्रयोग करते हुए मुखिया दयानंद सिह ने तीन दिन के लिए पंचायत के सारे विकास कार्यों को किस तरीके से करना है इसकी पूरी जिम्मेवारी दी। उत्क्रमित उच्च विद्यालय हथनी में क्विज प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य रवि कुमार, अनिल कुमार द्वारा क्विज प्रतियोगिता में पंचायत के छात्र छत्राओं को प्रतियोगिता में विजेता रहे नौंवी कक्षा के छात्रा काजल कुमारी पिता श्री भगवान सिह रोपहथा गांव के निवासी हैं।

जो कि इसमें 3 दिन के लिए पंचायत के मुखिया बनाया गया। मुखिया दयानंद सिह द्वारा उन्हें मुखिया मनोनीत किया। कुर्सी पर पर बैठाया गया और कहा कि पंचायत में 3 दिनों में किस तरीके से विकास किया जाए आपकी जिम्मेदारी है। इस मौके पर प्रीति कुमारी, सलोनी कुमारी, रागिनी कुमारी, मोनी कुमारी, अनंत कुमार ,सहित कई छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

https://youtu.be/7yLyjMKApzY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network