आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 13 जुलाई 2022 : सासाराम : जिलाधिकारी , रोहतास, श्री धर्मेन्द्र कुमार द्वारा , 14 जुलाई को निर्धारित “कोरोना टीकाकरण महाभियान “को सफल बनाने हेतु सिविल सर्जन,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, सभी MO/IC , BHM, इत्यादि के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई।

उक्त बैठक में, जिलाधिकारी महोदय द्वारा निम्नांकित निर्देश दिए गए-

1.सभी प्रखंडों में due list के आलोक में पर्याप्त सेशन साइट्स बनाये जाएं एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रचारित करवाये जाएं।

2.टीकाकरण महाभियान की सफलता हेतु सभी विभागों यथा जीविका, शिक्षा, icds, स्वास्थ्य, प्रखंड विकास पदाधिकारी का कन्वर्जेन्स एवं समन्वय सुनिश्चित किया जाए ताकि महाभियान के दिन कोई मिसिंग लिंक ना रह पाए।

3.प्रत्येक सेशन साइट का लक्ष्य 150 व्यक्तियों का टीकाकरण हो,

4.महाभियान में जिले द्वारा कम से कम 50 हज़ार व्यक्तियों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।

ज्ञातव्य है कि इस महाभियान में कोरोना का दूसरा dose तथा बूस्टर dose दिया जाएगा।
आम जनों के लिए आयुष्मान कार्ड के महत्व को बताते हुए जिलाधिकारी महोदय ने स्वास्थ्य अधिकारियों और प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को एक कार्ययोजना तैयार कर तथा उसके अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर, पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनवाने का निर्देश दिया।
उन्होंने स्वास्थ्य dpm को निर्देश दिया कि सभी प्रखंड में, ग्राम पंचायत एवं ग्रामवार, आयुष्मान कार्ड हेतु पात्र लाभुकों की सूची को आगामी शनिवार तक सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध करा दें।तत्पश्चात, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, ग्राम पंचायतवार डेटा एंट्री ऑपरेटर्स (स्वास्थ्य विभाग के भी) को प्रतिनियुक्त कर आयुष्मान गोल्डन कार्ड तैयार कराना सुनिश्चित करें।उक्त महत्वपूर्ण कार्य का जिलास्तर से भी सतत पर्यवेक्षण का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया।

https://youtu.be/P_MU5gk5YkA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network