आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 14 नवम्बर 2022 : नौहट्टा : नौहट्टा/रोहतास प्रखंड क्षेत्र के पंडुका सोन नद के समीप सोमवार को केंद्र सरकार के पथ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा आधार शिला रखा गया। वही कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने रिमोर्ट दबा कर शिल्यान्यास किया। साथ ही मंच पर गौरमयी उपस्थित राज्य सरकार से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, केंद्रीय मंत्री वी के सिंह, राज्य सरकार से अशोक चौधरी, अनिता देवी, जामा खान, पँचयती राज्य मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, सहित स्थानीय सांसद छेदी पासवान पलामू सांसद बी डी राम आदि उपस्थित थे। आपको बता दें कि पंडुका पुल 204 करोड़ की लागत से चार राज्यो को जोड़ने वाला पुल की निर्माण में हर्ष व्याप्त है ।जिसका अंदाजा सभा मे भीड़ को देख कर लगाया जा सकता है। वही कार्यक्रम में बारीबारी से सम्बोधन किया ।वही बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सम्बोधित करते हुए बताया कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अगुवाई में तेजी से बिकास हो रहा है। हम रोजगार न्याय व विकास को लेकर काम कर रहे है। जल्द ही स्वस्थ विभाग में 1लाख 50 हजार लोगों को नौकरी देने जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम जब पहली बार उपमुख्यमंत्री बने तब भी नितिन गडकरी सड़ मिले थे। और मैं इनकी काम से काफी प्रभावित भी रहते है। पंडुका पुल के निर्माण के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं जो आपने इस क्षेत्र की बड़ी समस्या दूर करने का काम किया। वही उपमुख्यमंत्री ने बिहार को विशेष राज्य की दर्जा दिलाने का मांग इस मंच से किया।

वही कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले मैं स्थानीय सांसद छेदी पासवान, पलामू सांसद विष्णु दयाल राम को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि इन दोनो के द्वारा कई बार हमकों इस क्षेत्र की समस्या व पुल की आवश्यकता बताया गया। इस पुल की स्वीकृति पूर्व में भी किया जा चुका था। लेकिन किसी कारण वस कार्य नही हो सका लेकिन इन लोगों के अथक प्रयास से पुनः पुल की स्वीकृत किया है। हमारी सरकार बिहार व झारखंड समेत देश की बिकास में अग्रसर है। बिहार में कई कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है। मैं पंडुका पुल को फोर लेन से जोड़ना चाहता हूँ। लेकिन वन विभाग नियम कारण अड़चन आ रही है । उन्होंने उप मुख्यमंत्री से कहा कि आप सिर्फ हमें जमीन दो हम इस सड़क को फोरलेन बनाएंगे आपके यहां सबसे ज्यादा वन विभाग के अर्चन हैं सड़क निर्माण में बाधा बन रही हैं। वही उपमुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि भारत 65 प्रतिशत कृषि पर आधारित है और खास करके रोहतास जिला को धान का कटोरा कहा जाता है यहां से ध्यान से निकली हुई ब्रांन या यूं कहें की भूसी से( वेस्ट मटेरियल ) पेट्रोलियम बना कर पेट्रोल आयात को कम कर सकते हैं और इससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा साथ ही किसानों को और अच्छी आमदनी भी हो पाएगी। वही कार्यक्रम में लाखों की भीड़ मौजूद थे और अपने अपने समर्थक नेताओं के जमकर नारेबाजी भी की गई साथ ही भीड़ में कई जगहों पर समर्थक अपनी पार्टी का झंडा लहराते नजर आए। वही सुरक्षा व्यस्था को लेकर 29 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल वह जिला पुलिस पूरी मुस्तैदी से तैनात दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network