आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 11 मई 2022 : डालमियानगर : डेहरी नगर क्षेत्र की स्थिति जगजीवन कॉलेज के समीप गायत्री मंदिर द्वारा बुधवार को तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा कथा की शुरुआत हुइ। महायज्ञ पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई इस यात्रा की शुरुआत जगजीवन कॉलेज के समीप गायत्री मंदिर से सैकड़ों की संख्या में गायत्री परिवार के बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष कलश यात्रा में शामिल हुए यह यात्रा मुख्य मार्ग डेहरी बाजार थाना चौक होते हुए, एनीकट जहां पर पूजा अर्चना स्नान कर सोन नदी में कलश में जल भर पुनह कार्यस्थल पर पहुंची। गायत्री परिवार के सरदार उमेश कुमार ने बताया कि विश्व शांति और शहर के शांति के लिए तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम रखा गया है यह कार्यक्रम 11 मई से 14 मई तक चलेगा। आज सुबह कलश शोभायात्रा निकाली गई शाम को विद्वत पूजा याचना कर बाहर से आए गायत्री परिवार के लोगों द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम चलेगा इसके बाद गुरुवार को विद्वत माता गायत्री का प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा और तीसरे दिन पर्यावरण विश्व शांति के लिए महा हवन यज्ञ का कार्यक्रम का आयोजन होगा और महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा इस मौके पर गायत्री परिवार के कृष्णा सिंह कृष्ण नंदन पांडे उमेश सिंह शिवकुमार प्रसाद उषा सिंह गोदावरी प्रसाद सुशीला देवी मीना देवी निर्भय नारायण राय आदि सैकड़ों गायत्री परिवार के लोग कलश यात्रा में शामिल हुए।

https://youtu.be/dtGfLMsY2Ww

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network