आइटीआई के लिए हो रहा है संघर्ष – बसंत

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 20 जनवरी 2023 : नौहट्टा। प्रखंड क्षेत्र के चुटिया हाई स्कूल मे पुर्व मुखिया उम्मत रसूल के देख रेख मे एक हजार गरीबो असहायों के बीच कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम मे मुखिया नासरीन जहाँ समाजसेवी बसंत कुमार सहित दर्जनों सम्मानित लोगो को फूलमाला अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया इसके बाद श्री कुमार ने कहा कि जिला मे नौहट्टा प्रखंड काफी पीछडा है। हालांकि प्रखंड मे शांति व्यवस्था होने के बाद सरकार विकास कार्य पर ध्यान दी है। नली गली सडक आवास आदि का निर्माण हो रहा है। व्यवसायिक दृष्टि से पंडुका पुल निर्माण की जा रही है।

प्रखंड क्षेत्र मे शिक्षा की व्यवस्था को दुरुस्त करने के दो आइटीआई निर्माण करने की मांग सरकार से की गयी है। इस विद्यालय में शौचालय की कमी है जल्द ही निर्माण कार्य होगा हमसे जो मदद होगा यथाशिघ्र पूरा करेंगे वही मुखिया ने कहा कि जनता ने हमे चुना है तो इसके सुख दुख में सदैव ततपर रहेंगे बिकास योजनाओं को घरघर तक पहुचायेंगे इसके बाद क्षेत्र के लोगो के बीच एक हजार महिला पुरुष के बीच कम्बल वितरण किया गया इस मौके पर उपप्रमुख रविंद्र राम जदयू अध्यक्ष दीपक चौबे मुखिया प्रतिनिधि दयाशंकर कुमार जीप सदस्य सुदामा राम पप्पू दुबे श्रीराम सिंह आनंद प्रकाश गुप्ता मुमताज अंसारी. आबिद कामरान बब्लू राम आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network