आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 08 नवम्बर 2022 : सासाराम (रोहतास) : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में 14 दिवसीय कानूनी सेवा पर जागरूकता अभियान हक हमारा भी तो है कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को स्थानीय सदर अस्पताल परिसर में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं को कानूनी अधिकार की जानकारी दी गई। उक्त शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री छेदी राम, सिविल सर्जन डॉ के एन तिवारी, एएनएम जीएनएम कॉलेज के प्राचार्य, डॉक्टर सहित लोक अदालतकर्मी राजीव कुमार, राजेश प्रभात, अमरेन्द्र कुमार, अमृत कुमार, शौकत अली सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता संजय कुमार तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि बालक, वृद्ध, विकलांग, महिला सहित सभी को कानूनी जानकारी देने के लिए “हक हमारा भी तो है” कार्यक्रम के तहत जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान समाज के सभी वर्गों को उनके कानूनी अधिकार के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एडीजे श्री छेदी राम के द्वारा सभी को आवश्यक जानकारी दी गई। प्राधिकार के सचिव एडीजे श्री छेदी राम ने बताया कि हक हमारा भी तो है’ कार्यक्रम के तहत छात्रों, पंचायती व्यवस्था के सरपंच, आंगनबाड़ी सेविका, आशा एवं ममता कार्यकर्ता सहित पीएलवी आदि को जोड़कर जिले में पंचायत पर लोगों के घर-घर जाकर उनको कानूनी अधिकार एवं राष्ट्रीय लोक अदालत जो 12 नवंबर को आयोजित होने वाला है उसके बारे में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नालसा के संयुक्त तत्वाधान में हक हमारा भी तो है कार्यक्रम जो 31 अक्तूबर से 13 नवम्बर, 2022 तक देश व्यापी स्तर पर विधिक जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जो समाज से वंचित व्यक्तियों के बारे में, उनके अधिकारों के बारे में बताया जा रहा है। वहीं सभी को जागरूक करने हेतु एक विशेष टीम गठित कर विधिक सहायता हेतु डोर टू डोर लोगों के बीच जाकर इस कार्यक्रम के तहत जागरूक किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network