13 उच्च एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 190 शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 22 सितम्बर 2022 : नोखा। प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी पर मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम सजग के तहत आपदा प्रबंधन को लेकर चार दिनों से चला आ प्रशिक्षण गुरुवार को सम्पन्न हो गया। प्रखण्ड शिक्षा पफधिकारी सच्चितानन्द साह की अध्यक्षता में  आयोजित कार्यशाला में प्रखंड के 13 उच्च एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 190 शिक्षक-शिक्षकों  को  आपदा प्रबंधन के तहत विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार प्रशिक्षण मॉड्यूल के बारे में  प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षक के रूप में मनोज कुमार केसरी एवं उपेंद्र कुमार थे।बीईओ सच्चितानन्द साह ने बताया कि कार्यशाला में  ब्रजपात से बचाव की जानकारी, पेयजल की शुद्धता से होने वाले खतरे एवं इसके उपाय के बारे में जानकारी, सांप- बिच्छू एवं अन्य विषैले  जीव -जंतुओं के काटने से होने वाली परेशानियां एवं समाधान के संदर्भ में जानकारी,  भूकंप से खतरे एवं बचाव के बारे में जानकारी (मॉकड्रिल) ,बाल अधिकार ,बाल शोषण आदि के बारे में जानकारी ,दशहरा, छठ ,मुहर्रम एवं दीपावली  आदि पर्व में भीड़ एवं भगदड़ संबंधी जोखिम व बचाव, प्राथमिक उपचार  दिवाली में पटाखों एवं प्रदूषण से उत्पन्न स्वास्थ्य सम्बन्धी जोखिम एवं बचाव के संदर्भ में जानकारी सहित आपदा प्रबंधन से सम्बंधित कई जानकारियां दी गईं। मौके पर  श्रीबुद्धन चौधरी उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार, डॉ. रामसुरेश सिंह, सृष्टि कुमारी, अरविंद कुमार,नरेंद्र कुमार,सरोज कुमार,चन्द्रशेखर आजाद,सुनील कुमार,अजय सिंह,दिनेश सिंह,वंदना कुमारी,सन्तोष वर्मा,प्रवीण कुमार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network