अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 09 मार्च 2022 : सासाराम। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की संध्या पर शहर के फजलगंज स्थित मल्टीपरपज हॉल में मंगलवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक आशीष भारती सहित उपस्थित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। जिसके पश्चात जिले की महिला कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। उक्त अवसर पर डीएम ने अपने संबोधन में कार्यक्रम से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त करने को लेकर सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित है। जो नारी सशक्तिकरण की प्रक्रिया को मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में रोल मॉडल के रूप में अपनी चमक बिखेर रही हैं। जिससे समाज को प्रोत्साहन मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम एकल नृत्य के माध्यम से श्रेयसी शांडिल्य ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। जिसके बाद अति पिछड़ा बालिका आवासीय विद्यालय मोकर की छात्राओं ने समूह नृत्य, अमलतास निकेतन तिलौथु के कलाकारों ने महिला सशक्तिकरण पर समूह गान, बाल विकास परियोजना द्वारा बाल विवाह पर आधारित लघु नाटिका, घायल डांस एकेडमी द्वारा समूह नृत्य, रोहतास योग संघ द्वारा योग आधारित नृत्य एवं रोहतास महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने समूह गान प्रस्तुत किया। वहीं एकल नृत्य में महिमा साक्षी, एकल शास्त्रीय गायन में ज्योति कुमारी, एकल गायन में मनोरमा कुमारी एवं राधा कुमारी ने शानदार गजल की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में महिलाओं की प्रेरणा श्रोत बनी डॉ रीभा तिवारी तथा महिला किसान उद्यमी संगीता कुमारी के साथ साथ सभी कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। मंच संचालन आकाशवाणी की महिला उद्घोषिका उषा कुमारी तथा रागिनी श्रीवास्तव ने किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वजीत कुमार, दुलारचंद, संजय कुमार, सचिन दुबे, आनंद तिवारी, वंदना कुमारी, ओम केश्वर चौबे, साकिर अली, विनय कृष्ण सहित कई संगीत व शारीरिक शिक्षकों ने महती भूमिका निभाई। मौके पर उप विकास आयुक्त शेखर आनंद, अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष राय, डीपीआरओ सत्यप्रिय कुमार , वरीय उप समाहर्ता अनु पांडे, रश्मि कुमारी, जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण चंदन, अवर निर्वाचन पदाधिकारी रंजय कुमार सहित कई वरीय पदाधिकारीयों ने उपस्थित होकर कलाकारों का हौसला बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network