सासाराम – शाहाबाद महोत्सव 2020 आयोजन के लिए आज सासाराम स्थित रैप कार्यालय में एसपी वर्मा के अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 29 नवंबर को वीर कुंवर सिंह के ऐतिहासिक धरती पर शाहाबाद महोत्सव 2020 का आयोजन किया जाएगा।

इस सम्बन्ध में शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि शाहाबाद के धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विरासत को याद करते हुए यहाँ के प्रमुख स्थलो के लिए पर्यटन सर्किट बनाने हेतु इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है। साथ ही यहाँ के प्रमुख खाद्य सामग्री व महापुरुषों की प्रदर्शनी लगाकर नई पीढी को अवगत कराया जाए।
आज के बैठक में स्यंदन सुमन, अशोक कुमार, लव जी, बंटी सिंह, शैलेश कुमार, छोटेलाल सिंह, मनीष कुमार मौर्य, मनीराज, विनीत प्रकाश, मयंक उपाध्याय, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network