
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 01 नवंबर 2023 : सासाराम : 25 जवानों की नियुक्ति, इंस्पेक्टर गिरीश कुमार बने पहला थानाध्यक्ष। रोड एक्सीडेंट के केस यहां दर्ज होंगे। जिला मुख्यालय सासाराम और अन्य शहरी क्षेत्रों में यातायात की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए ट्रैफिक थाना का शुभारंभ बुधवार को हुआ। एसपी विनीत कुमार ने फीता काटकर यातायात थाना का शुभारंभ किया। इस मोके पर सासाराम एसडीपीओ दिलीप कुमार, नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
