सासाराम। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को एक बैठक कर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान अधिकारियों की घोषणा करते हुए जिला अध्यक्ष ने बताया कि जिला प्रधान महासचिव अनिल सिंह, जिला प्रवक्ता विमलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मृत्युंजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष आमिर इकबाल एवं डॉक्टर निखिल सिंह कुशवाहा, जिला महासचिव आनंद शंकर मिश्रा एवं अनिल महतो, जिला सचिव संजय दुबे एवं रामबाबू सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी एसएम मुजफ्फर, नगर अध्यक्ष सासाराम आरजू आलम, कार्यकारिणी नगर अध्यक्ष सासाराम मंजू देवी, सासाराम प्रखंड अध्यक्ष अमन सिंह एवं शिव सागर प्रखंड अध्यक्ष निरंजन उपाध्याय को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों की घोषणा से जिले में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network