बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में गुरुवार को शरीक होंगे राष्ट्रपति

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 20 अक्टूबर 2021 : पटना।  भारत के  राष्ट्रपति  रामनाथ कोविन्द तीनदिनों के लिए आज  भारतीय वायुसेना के विमान से पटना पहुंचने पर  हवाई अड्डा  पर भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल  फागू चौहान, मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार,  विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, विधानसभा के अध्यक्ष  विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रपति का अभिवादन कर स्वागत किया।

उप मुख्यमंत्री  तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, उपाध्यक्ष, विधानसभा महेश्वर हजारी, नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री  विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री  नितिन नवीन, कृषि मंत्री  अमरेन्द्र प्रताप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, उद्योग मंत्री  शाहनवाज हुसैन, ग्रामीण विकास मंत्री  श्रवण कुमार, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री  रामप्रीत पासवान, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार, श्रम संसाधन मंत्री जिवेश कुमार, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री  आलोक रंजन, पटना नगर निगम की महापौर  सीता साहू सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव  त्रिपुरारी शरण, पुलिस महानिदेशक  एस के सिंघल, अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय संजय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  चंचल कुमार एवं आयुक्त पटना प्रमण्डल संजय कुमार अग्रवाल ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network