आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 24 अगस्त 2022 : नोखा। डीएम के रात्रि विश्राम के क्रम में चनकी पंचायत के एघरा गाँव में डीएम धर्मेन्द्र कुमार ने विभिन्न योजनाओं की जाँच की। इस क्रम में पानी टंकी, का जायजा लिया। तथा आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 152 पर टीकाकरण, टीएचआर को लेकर सेविका की जमकर फटकार लगाई। कहा कि सीधे किराये के रूम में आंगनबाड़ी का संचालन करें नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी। आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 54 पर बच्चों की उपस्थिति पंजिका का जाँच किया तो 40 बच्चों की उपस्थिति पाई गई और सेविका से टीएचआर जे बारे में जानकारी ली। तथा एघरा के वार्ड नं 13 में नाली कि गम्भीर समस्या को देख डीएम दंग रह गए। उन्होंने बीडीओ को तुरंत नाली निर्माण कराने का निर्देश दिया। इस वार्ड के वृद्ध महिला बचुनि कुँवर ने डीएम से कहा कि सरकार कई गो प्रतिनिधि जितलन लेकिन कोई हमनी के नली गली पे ध्यान ना दिहलन, इसी गाँव के सिकन्दर पाल ने अपने दिव्यांग पुत्र अंकित कुमार के बैंक खाता संचालन में अँगूठा का निशान नहीं लेने के कारण खाता नहीं खुलने के बारे में डीएम से शिकायत की। डीएम धर्मेंद्र कुमार ने इसका समाधान करने का आश्वासन दिया।
वार्ड नं 14 में नल जल से पानी नहीं मिलने के बारे में डीएम से शिकायत की। जिसमे पानी टंकी के अधिक दूरी होने ,आबादी घनी होने का कारण बताया गया। डीएम ने इसमें कटौती कर एक दूसरे वार्ड में समायोजन कर इसका समाधान ढूँढने का निर्देश दिया। डीएम ने जनता से गली गली में घूम कर उनके विचारों को नजदीक से सुना। डीएम को अपने गाँव में अचानक देख कितने लोग अवाक रह गए। डीएम के आगमन से इस गाँव के लोगों को विकास की नई किरण दिखाई दे रही हैं। एक वृद्ध महिला से डीएम ने पूछा कि माता जी आपको पेंशन मिलता है कि नहीं महिला ने जबाब दी कि बबुआ मिलता है। आपके परिवार सेवा करते हैं कि नहीं। महिला ने कहा कि बबुआ बहुत सेवा होता है। उस वृद्ध महिला ने डीएम को आशीर्वाद भी दिया। वार्ड नं 14 में कुआँ के क्षतिग्रस्त होने पर वार्ड सचिव से डीएम ने पूछताछ की। तथा इसी वार्ड में सोखता निर्माण के बाद चापाकल से गंदा पानी निकलने के बारे में शिकायत की। सोख्ता निर्माण को देख कर अतिप्रसन्न हुए और नाली निर्माण कार्य का आदेश दिया। दौरे के क्रम में डीडीसी शेखर आनंद, बीडीओ देवेन्द्र पासवान, मुखिया प्रतिनिधि रूपेश कुमार, रितेश तिवारी, हर्षनाथ तिवारी, मुन्ना कुमार, अटल कुमार, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
