आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 13 जुलाई 2022 : महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री और अपने समर्थन वाले विधायकों-सांसदों के गुट को असली शिवसेना बताने वाले नेता एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अहम बयान दिया है। शिंदे ने कहा है कि वे राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू का पूरा समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा, “हमारे सभी विधायक पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुर्मू को वोट देंगे।” एकनाथ के एलान के ठीक बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी मुर्मू को समर्थन देने का एलान किया। 

https://youtu.be/dtGfLMsY2Ww

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network