यूपी के खिलाफ बनाया तूफानी दोहरा शतक।, बनाया नया विश्व कीर्तिमान।

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 29 नवम्बर 2022 : विजय हजारे ट्रॉफी में सोमवार को नया इतिहास रचा गया है। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच हुए मैच में फैन्स को एक ही ओवर में सात छक्के देखने को मिले। यह रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाया है , जिन्होंने यहां क्वार्टरफाइनल मैच में दोहरा शतक भी जड़ा। उत्तर प्रदेश के खिलाफ इस मैच में महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 330 विशाल स्कोर बनाया और पांच विकेट खोए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सिर्फ 159 बॉल में 220 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस इनिंग में उन्होंने 10 चौके और 16 छक्के जमाए। कमाल तो तब हुआ जब पारी के 49 वें ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ ने 07 छक्के जमा दिए।   25 साल के ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी के 49 वें ओवर में कुल 43 रन बनाए , इसमें 07 छक्के शामिल हैं। यूपी की ओर से इस ओवर में शिवा सिंह बॉलिंग कर रहे थे। सम्बंधित ओवर में एक बॉल नो – बॉल हुआ , ऐसा करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

•    48.1 ओवर- 6 रन

•    48.2 ओवर- 6 रन

•    48.3 ओवर- 6 रन

•    48.4 ओवर- 6 रन

•    48.5 ओवर- 6 रन (नो-बॉल)

•    48.5 ओवर- 6 रन (फ्री-हिट)

•    48.6 ओवर- 6 रन

इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा महाराष्ट्र के लिए कोई और बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं कर पाया। दो बल्लेबाजों ने 37 – 37 रनों की पारी खेली। बाकी सभी बल्लेबाज दूसरे छोर से ऋतुराज की पारी का ही लुत्फ उठाते रहे। यूपी के बॉलर्स का भी इस मैच में बुरा हाल हुआ। शिवा सिंह 9 ओवर में 88 रन देकर सबसे मंहगे साबित हुए।

ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी पारी में बनाए निम्न रिकॉर्ड :

•  लिस्ट-ए क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक 

•  लिस्ट-ए क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन (43 रन की बराबरी)

•    एक ओवर में 07 छक्के जमाने वाले पहले बल्लेबाज

•  लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी

एक ओवर में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड (लिस्ट-ए क्रिकेट)

•  43 रन : ऋतुराज गायकवाड़ – महाराष्ट्र बनाम उत्तर प्रदेश , नवंबर 2022 (भारत) 

•  43 रन : बी. हैम्पटन और जे. कार्टर- नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट बनाम सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट नवंबर 2018 (न्यूजीलैंड)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network